धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

धूमधाम से मनाया फाग उत्सव

24/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम के श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने श्रीमाली वास स्थित महालक्ष्मी परिसर मे बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति में रंगारंग फाग उत्सव का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान 11 कुंटल फूलों से फाग महोत्सव मनाया गया। सुमधुर भजनो की प्रस्तुति के बीच भगवान श्री कृष्ण एवं राधा ने गोपियों संग रास रचाया एवं रंगारंग होली खेली गई।

कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, मुख्य अतिथि श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास ,सचिव कुलदीप त्रिवेदी, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, रजनी व्यास, सिद्धार्थ जोशी सहित प्रबंध कारिणी समिति के पदाधिकारी, सदस्य, महिला मंडल एवं युवा मंच एवं बड़ी संख्या में समाजजन ने फाग उत्सव का आनंद लिया। उत्सव के पश्चात महाप्रसादी का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *