रतलाम में असेम्बली ऑफ एम पी जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्यता कार्ड किए वितरित
24/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम में असेम्बली ऑफ एम पी जर्नलिस्ट यूनियन के कार्ड वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी सदस्यो व नियुक्त पदाधिकारियो को वार्षिक कार्ड वितरित किये गए।
रतलाम में कृष्णा गार्डन में एसेम्बली ऑफ एम पी जर्नलिस्ट यूनियन के वार्षिक कार्ड वितरित किए गए। यूनियन के प्रांतीय पदाधिकारी तुषार कोठारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राकेश सोनी ने किया।
इस अवसर पर यूनियन के प्रांतीय कानूनी सलाहकार कोठारी ने कहा कि हमारी ट्रेड यूनियन पत्रकारों के हित में लगातार काम कर रही है। कहा कि पत्रकारों की यूनियन तो बहुत है परंतु धरातल पर पत्रकारों के लिए कोई नही बोलता। हमारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा आंचलिक पत्रकारों को संवाददाता का दर्जा दिलाने, पत्रकार बीमा योजना, पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार वेतन योजना औऱ पत्रकारों के हित मे लगातार कार्यरत है। राकेश सोनी ने कहा कि संगठित रहेंगे तो ही भ्रष्टाचारियो के कुचक्र से बचे रहेंगे। आभार राकेश सोनी ने माना।
इस अवसर पर यूनियन के जिला महासचिव पुष्पेंद्र सिंह सोनगरा, उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु जोशी, मुकेश चौधरी, सत्यनारायण राठी ,रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष लैवेंद्र सिंह शेखावत, ब्लॉक महासचिव जुबेरउद्दीन अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन सोलंकी, संतोष चौहान, किशोर सिलावट, निवेदन सोनी, गणेश खारीवाल, संजय सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।




