भोपाल में पीएम मोदी ने सांसदों व विधायकों से किया जनसंवाद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भोपाल में पीएम मोदी ने सांसदों व विधायकों से किया जनसंवाद

24/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

भोपाल (Bhopal,mp)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदो और विधायकों से जन संवाद किया।

रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्वागत अभिवादन किया।

इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन संवाद के दौरान कहां की जो काम हाथ में ले उसे निर्धारित समय में पूरा करें। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मैदान में आए। फीडबैक ले, ताकि पता चल सके की जनता को क्या चाहिए। ऐसा करने से जनता की अपेक्षाओं के आधार पर काम करने में मदद मिलती है।

इसी के साथ ही विधायक ने बताया कि पीएम मोदी ने मन की बात की। अपनी पहचान बनाने को कहा। पीएम ने विधायकों के कर्तव्य बताएं। साथ ही सवाल-जवाब भी किए। मालिक नहीं, बल्कि जनता के सेवक बनकर काम करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *