भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद पति कृष्णा सोनी को कारण बताओ नोटिस

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद पति कृष्णा सोनी को कारण बताओ नोटिस

पार्टी विरोधी गतिविधियों और बयानबाजी का आरोप, 7 दिन में मांगा जवाब

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा

रतलाम- (Ratlam) भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोपों को लेकर भाजपा जिला संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद पति कृष्णा सोनी को जिला अध्यक्ष की ओर से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

जारी नोटिस में बताया गया है कि कृष्णा सोनी द्वारा विगत कुछ दिनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी एवं इसके निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। इस संबंध में पार्टी को जनप्रतिनिधियों से शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं।

सूचना पत्र में उल्लेख-

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कृष्णा सोनी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत झूठे आरोप लगाए गए, जिससे शहर में पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

भाजपा जिला संगठन का कहना

कि उक्त कृत्य पार्टी अनुशासन की हीनता की श्रेणी में आते हैं। इसी कारण यह नोटिस जारी करते हुए कृष्णा सोनी से कहा गया है कि वे नोटिस प्राप्ति के 7 दिवस के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी होने के बाद शहर के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर भाजपा संगठन के भीतर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की निगाहें कृष्णा सोनी के जवाब और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *