रतलाम रेल मंडल को मिला नया पीआरओ, खेमराज मीणा का अहमदाबाद तबादला
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा की रिपोर्ट
रतलाम- (Ratlam) रेल मंडल में कार्यरत रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) खेमराज मीणा का तबादला अहमदाबाद कर दिया गया है। उन्हें वहां कंस्ट्रक्शन विभाग में समान पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीणा के स्थान पर रतलाम रेल मंडल में पदस्थ जनसंपर्क निरीक्षक (पीआरआई) मुकेश कुमार पांडेय अब नए पीआरओ के रूप में पदभार संभालेंगे। पांडेय ने कुछ माह पूर्व ही पीआरओ की विभागीय परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी। उनकी कार्यकुशलता और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने उन्हें रतलाम मंडल में ही पदोन्नति का लाभ दिया है। वहीं मुकेश कुमार पांडेय के पीआरओ बनने के बाद रतलाम मंडल में पीआरआई का दायित्व अब संदीप शर्मा संभालेंगे।
उल्लेखनीय है कि रतलाम रेल मंडल से सैकड़ों ट्रेनों का संचालन होता है और प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों और मीडिया को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराने में पीआरओ और पीआरआई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
पीआरआई के रूप में कार्य करते हुए मुकेश कुमार पांडेय ने रतलाम मुख्यालय पर अपनीअपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली और समन्वय क्षमता के चलते वे मंडल के विभिन्न डीआरएम की गुड लिस्ट में भी शामिल रहे हैं। रेलवे प्रशासन को उम्मीद है कि नए पीआरओ के रूप में पांडेय रतलाम रेल मंडल की जनसंपर्क व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगे।




