घरेलू गैस टंकी में लगी आग बूझकर बड़ी घटना होने से रोका
24/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम Ratlam,mp)- रतलाम जिले के नामली थाना पुलिस द्वारा घरेलु गैस की टंकी में लगी आग को बुझाकर बडी घटना होने से रोकने में सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को भोपाल 100 डायल द्वारा बताया गया कि ग्राम मेवासा में बद्रीलाल पिता मोहनलाल बागरी के घर किचन में रखी गैस की टंकी में आग लग गई है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा किसी भी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर जाकर निदान करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान एवं थाने के स्टाफ द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर किचन में रखी गैस टंकी जिससे गैस निकल रही थी और आग लगी हुई थी, जो तत्काल घर के सभी सदस्यो एवं आसपास के लोगो को दुर कर गैस टंकी को गिले कम्बल से ढककर आग बुझाई एवं गैस टंकी को घर से बाहर निकालकर कुछ दुरी पर कुएँ नुमा गड्डे मे डाला गया एवं फायर ब्रिगेड की मदद से गैस टंकी को ठंडा किया गया। साथ ही एचपी गैस एंजेसी के डिलर से सम्पर्क कर गैस टंकी की सम्पुर्ण गैस को निकलवाकर सुरक्षित रखवाया गया। जिससे नामली थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर किसी बडी अप्रिय घटना को घटित होने से रोकने में सफलता पाई है। मौके पर निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, प्रआर कांतिलाल ओहरिया व पायलट 100 डायल चालक गजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।




