रतलाम पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने सुशासन के लिए लिया संकल्प

24/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी सहीत सभी थानों एवं चौकियों पर पुलिसकर्मियों द्वारा सुशासन के लिए संकल्प लिया गया। रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की उपस्थिति मे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंड स्थापित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनके कल्याण के लिए सतत प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन की स्थापना के लिए नागरिकों के प्रति संवेदन शीलता और पारदर्शिता, एवं जनकल्याण की भावना अनिवार्य है। सभी पुलिसकर्मियों ने यह शपथ ली कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन करेंगे और प्रदेश में शांति और सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, सूबेदार मोनिका ठाकुर, सूबेदार कैलाश बघेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तारतम्य में जिले के सभी थानों एवं चौकीयो पर भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *