जावरा में नारे बाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का फुक पुतला

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा में नारे बाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का फुक पुतला

24/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (jaora,mp)- भीम आर्मी और बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं ने जावरा में अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फुंका। गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए बयान के बाद लगातार विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सोमवार को भीम आर्मी और बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं ने जावरा नगर में स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतले को फुंक दिया। पुतले को बचाने के लिए पुलिस ने भी काफी मशक्कत की। लेकिन पुतले को बचाने में पुलिस ना कामयाब रही। उसी दौरान पुलिस ने जलते हुए पुतले मे पानी डाला। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर राष्ट्रपति के नाम कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *