सैलाना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

अधिकारियों ने दिया सभी त्यौहारों को शांति से मनाने का संदेश
रतलाम- (Ratlam) आगामी त्यौहारो के मद्देनजर रविवार को जिले के सैलाना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा की अध्यक्षता में आहूत की। बैठक में गणेश चतुर्थी,तेजा दशमी, डोल ग्यारस, ईद मिलादुन्नबी, अनन्त चतुर्दशी आदि त्यौहार शांतिपूर्वक मनाया जाना तय किया गया।
बैठक में सीएसपी खाखा ने कहा कि हमें सारे त्यौहार शांतिपूर्वक मनाना है। गणेश विसर्जन को लेकर हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर परिषद ने विक्टोरिया तालाब पर व्यवस्था की गई है। प्रशांत मंडोत द्वारा बात रखी की नगर परिषद जहां पर भी विसर्जन करें वहां पर समिति के चार-पांच व्यक्तियों के सामने करें। एवं वीडियो ग्राफी भी करें। जिस पर सीएसपी खाखा ने नगर परिषद को ये जिम्मेदारी सौंपी गई की गणेश विसर्जन पूरी तरह से सुव्यवस्थित तरीके से हो, गणेश जी की मूर्ति कहीं इधर-उधर ना पड़ी रहे। जिसकी वीडियोग्राफी भी करवाई जाए।
सभी गणेश जी के पंडालों में विद्युत की समुचित व्यवस्था करें। खुले तार न रखें। क्योंकि बारिश बहुत हो रही है इसलिए कोई भी पंडाल में ऐसी कोई चूक न करें जिससे कोई घटना दुर्घटना हो। यह जो भी समिति के व्यक्ति रहेंगे इसे पालन करना होगा।
बैठक में एसडीओपी पुलिस नीलम बघेल, तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया, एएसआई शंकर सिंह, शक्तावत, हितेंद्र सिंह परिहार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पटेल, रामप्रसाद चंदेल, संतोष धभाई, जितेंद्र सिंह राठौड़ प्रशांत मंडोत, नितेश राठौड़, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह भदोरिया, सूचना संकलन तूफान सिंह भूरिया ग्राम रक्षा समिति, नगर रक्षा समिति एवं आयोजन समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।




