आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले के सभी थानों पर शांति समिति की बैठक संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले के सभी थानों पर शांति समिति की बैठक संपन्न

रतलाम- (Ratlam) रविवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आगामी त्यौहार गणेशोत्सव, तेजा दशमी, डोल ग्यारस, ईद मिलाद उन नबी, अनंत चतुर्दशी आदि के दृष्टिगत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न करवाए जाने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, ग्राम / नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर संवाद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में सभी सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम/ नगर रक्षा समिति सदस्यों के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम गायत्री सोनी, थाना प्रभारी डीडी नगर मनीष डाबर, थाना प्रभारी माणक चौक अनुराग यादव, सूबेदार अनोखीलाल परमार, डी एस बी टीम द्वारा पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजकों के साथ मीटिंग कर आवश्यक सुझाव लेकर त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा विक्रम सिंह चौहान, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम गायत्री सोनी, थाना प्रभारी रावटी दीपक मंडलोई, चौकी प्रभारी बांगरोद शांतिलाल चौहान, द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा आम जन से त्यौहारों को सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट नहीं करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

जिले के सभी थाना एवं चौकियों पर संबंधित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना चौकी प्रभारियों द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *