गीता मंदिर पर 70 वाँ एकादशी संकीर्तन संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

गीता मंदिर पर 70 वाँ एकादशी संकीर्तन संपन्न

रतलाम- (Ratlam) गुरुवार को मोहन यादव लड्डू भैया के द्वारा गीता मंदिर पर 70 वां एकादशी संकीर्तन आयोजित किया गया है। पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने भजन गाए।

प्रभु मुझको सेवक बनाना पड़ेगा। कुटिल बुद्धि पर कृपा भाव लाना पड़ेगा। जिन-जिन का कष्ट तुमने प्रभु दूर कर दिया। उन सब ने जहां में तुम्हें मशहूर कर दिया। शोहरत सुनी तो दास भी दरबार में आया, कुल दीन दशाओं को भी नजराने में लाया। बुरा हूं भला हूं या जैसा हूं मैं, गुलामी के पद पर बिठाना पड़ेगा प्रभु…जैसे भजन किये गए और महिलाओं ने उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ जमकर नृत्य किया तथा कश्मीर की घटना पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती कर प्रसादी वितरण की गई। प्रेम सिंह परिहार, लक्ष्मण सिंह भाटी, लोकेंद्र सिंह राजावत, मोहन यादव, संगीता यादव, कांता बाई, निर्मला बाई, कृष्ण यादव, मनीषा यादव, पूजा यादव, नवीन व्यास, संजय व्यास, रेणु व्यास, जगदीश पालीवाल, हरीश रत्नावत, बाबूलाल चौधरी, हिना बेन पुरोहित, रामचंद्र शर्मा, दीपक पुरोहित सहित बड़ी संख्या में महिलाए व पुरुषो के साथ क्षेत्रवासी, भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *