पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सैलाना प्रेस क्लब ने एसडीएम जैन को सौंपा ज्ञापन
रतलाम (Ratlam)- गुरूवार को स्थानीय सैलाना प्रेस क्लब ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को पहलगांव मे 26 भारतीय पर्यटको को बर्बरता पूर्वक गोलीमार कर हत्या करने के संबंध मे राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन मे बताया गया की भारत हमेशा से ही शांति प्रिय देश रहा है। जंहा विविध धर्मो, संप्रदाय के लोग आपस में प्रेम और सौहार्द से निवास करते है। देश विरोधी ताकते भारत में अशांति फैलाने, सोहार्द बिगाड़ने के लिए कई सारे षडयंत्र रच रही है। जम्मू कश्मीर राज्य में पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की एकता और अखंडता पर हमला है। जिसे कोई भी भारतीय कतई भी स्वीकार नही करता है। उक्त हमले से पुरे देश में आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काफी आक्रोश है। दुख की इस घड़ी में प्रेस क्लब सैलाना पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है तथा देश पर हमला करने वालो के प्रति कठोरतम कार्यवाही के लिए भारत सरकार को अपना समर्थन देता है। ज्ञापन के पहले बस स्टैंड पर सभी पत्रकारो के हाथ मे काली पट्टी बांधकर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए वाहन के रूप एसडीएम कार्यालय पहुचे। जहा ज्ञापन का वाचन प्रेस क्लब सचिव विमल कटारिया ने किया।
इस दौरान प्रेस क्लब संरक्षक वीरेंद्र त्रिवेदी, विमल मांडोत, परामर्शदाता संतोष धभाई, अध्यक्ष सुरेश मालवीय, उपाध्यक्ष कैलाश परिहार, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष बुरहान लुकमानी, मनोज भंडारी, कृष्णा राठोर, नितेश राठोड, कृष्णकांत मालवीय, सुनिल परिहार, निखिल माहेश्वरी, धर्मेंद्र मालवीय आदि मौजूद थे।




