सैलाना में कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवाद के खिलाफ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवाद के खिलाफ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

रतलाम- (Ratlam) जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। यह नृशंस हमला मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। इस हमले में 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। यह हमला देश की एकता व अखंडता पर प्रहार करने का दुःसाहस है। जिसका सैलाना क्षेत्र के समस्त नागरिक बंधु एकजुट होकर इसकी भर्त्सना करते है। साथ ही हम सभी नागरिकगण एवं समस्त समाजजनों के नेतृत्व में आतंकवाद के विरोध में गुरुवार को कैंडल मार्च राजवाड़ा चौक से नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ। पुलिस थाना परिसर पर पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही समाजजनों ने हमले में मारे गए निर्दोषजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञापन का वाचन पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने किया। तथा आभार प्रदर्शन नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने माना। इस अवसर पर नगर के सर्व समाज के नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *