दुर्घटनाओं को देखते हुए सैलाना एसडीओपी की पहल।किसानों के ट्रेक्टर ट्राली पर लगाये रेडियम स्टिकर।

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

दुर्घटनाओं को देखते हुए सैलाना एसडीओपी की पहल।किसानों के ट्रेक्टर ट्राली पर लगाये रेडियम स्टिकर।

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना क्षेत्र में बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंडी प्रशासन ने गुरुवार को एसडीओपी नीलम बघेल और मंडी सचिव आर. वसुनिया, मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश ने मंडी में आए किसानों के ट्रेक्टर ट्राली पर रेडियम स्टिकर लगाए।

एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि “अपनों के लिए” नाम से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंडी में आने वाले हर ट्रेक्टर ट्राली पर रेडियम स्टिकर लगाए जाएगे। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर मंडी सचिव आर. वसुनिया, ललित चंडालिया, जीवनलाल निनामा, मंडी कर्मचारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *