अवैध शराब के विरुद्ध रिंगनोद पुलिस को मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अवैध शराब के विरुद्ध रिंगनोद पुलिस को मिली सफलता 

रतलाम- (Ratlam) रतलाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई जारी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कंजर एवं उसको आश्रय देने वाले 2 व्यक्तियों को चोरी की मोटर सायकल व अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में रिंगनोद पुलिस को सफलता मिली है‌।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध शराब के विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन मे चलाये जा रहे अवैध शराब के विक्रय करने वालों की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेकलाल व एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन मे अवैध कच्ची शराब के विक्रय व अपराधिक प्रवृति वाले आरोपि कंजरों के विरूद्ध कार्यवाही के अंतर्गत मंगलवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये कांकरवा बालाजी धतरावदा मार्ग मेहंदी फण्टा पर नाकाबंदी करते बगैर नम्बर की मोटर सायकल काले रंग की सूपर स्पेलेण्डर पर कच्ची शराब कंजर राजाबाबू उर्फ गोपाल पिता भारत उर्फ भागतिया उर्फ वक्तीया उर्फ वक्ता कंजर उम्र 45 साल निवासी टोकडा थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को दो नीले रंग की कैन में परिवहन कर ले जाते 70 बल्क लीटर तथा कंजर को आश्रय देने वाले अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त देवीलाल पिता कारुलाल भील उम्र 45 साल निवासी कांकरवा बालाजी व करण पिता दशरथ भील उम्र 22 साल निवासी कांकरवा बालाजी को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपी राजाबाबू कंजर से काफी सुझबुझ के साथ पुछताछ करने पर थाना रिंगनोद के अपराध क्र 283/2025 व अपराध क्र 360/2025 धारा 303(2)बी.एन.एस.में दो मोटर सायकल कंजर से बरामद की गई । आरोपी राजाबाबू कंजर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिनांक 26.09.2025 तक की रिमाण्ड ली जाकर अन्य चोरी के मामलों में भी पुछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *