धामनोद बाईपास पर भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों हुए गम्भीर रूप से घायल
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत धामनोद बाईपास पर भीषण सड़क दुर्घटना होने का मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रवाना किया। जहां घायलों का इलाज जारी है।
शनिवार- रविवार की रात्रि एक बजे के अन्तराल बेलगाम हरियाणा पासिंग क्रेटा कार क्रमांक HR-75-C-1847 सैलाना से होती हुई रतलाम की ओर जा रही थी। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई, ओर धामनोद बाईपास पर जोरदार टक्कर के साथ बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से टकराई गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सड़क किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आस-पास के लोगों की सहायता से तत्काल सभी घायलों को कार से निकाल कर सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।




