पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वालों के विरुद्ध की कारवाई
रतलाम- (Ratlam) शहर के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनाने वालों के विरुद्ध कारवाई की है।
स्टेशन रोड थाना पर कार्यालय सिविल सर्जन. सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय रतलाम के माध्यम से रिपोर्ट की गई कि बापुलाल पिता रामाजी गुर्जर द्वारा एक कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय प्रस्तुत किया गया था। जिसका जन्म मृत्यु पंजीयन कार्यालय द्वारा प्रमाण पत्र की सत्यता की जाँच करते उनके द्वारा जन्म प्रमाण पत्र असत्य होकर कूटरचित होना पाया। जो पृथम दृष्टया अपराध धारा 336(3),337 वीएनएस का पाया जाने से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड की टीम घटित कर घटना की जांच कर वैधानिक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए।
बापुलाल पिता रामाजी ग्राम ग्वालगढ से पूछताछ में बताया कि अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र पर 200 रूपये देकर दिनदयाल नगर शनी मदिर के पास दुकान से बनाया गया हैं। जिसके आधार पर रोहित पिता रघुनाथ दूबेला की तनिष्क MP online बाजना बस स्टैंड रतलाम पर पहुंचकर छानबीन की गई । छानबीन के दौरान उनके कंप्यूटर में और भी जन्मप्रमाण पत्र मिले है। जिनके संबंध में जांच की जा रही है।




