जावरा विधायक डॉ. पांडे का प्रयासरत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा विधायक डॉ. पांडे का प्रयासरत

23/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- प्रदेश शासन किसानों व व्यापारियों के साथ अन्याय नही होने देगा। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय को उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे सड़क मार्ग में आंशिक संशोधन के प्रस्ताव पर कहते हुए कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे सड़क मार्ग में आंशिक संशोधन के लिए विगत कई समय से प्रयास कर रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, प्रबन्ध निदेशक एमपीआरडीसी से भेंट कर मार्ग में आने वाली कठिनाई से अवगत कराते हुए संशोधन का सुझाव दिया था। डॉ. पांडेय ने जिला प्रशासन से विस्तृत चर्चा करते हुए संशोधन का प्रस्ताव भी शासन को भिजवाया। संभागीय स्तर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा द्वारा ली गई। दोनो बैठकों में भी विधायक डॉ. पांडेय ने इस मार्ग में आंशिक संशोधन करने का आग्रह किया था।

भोपाल में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर विधायक डॉ. पांडेय ने पुनः इस विषय पर चर्चा कर पत्र दिया। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। साथ ही अधिकारियों को निरीक्षण कर कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *