श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति की बैठक हुई संपन्न। भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी
23/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- श्री गढ़खंखाई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति की बैठक रविवार को शहर का बड़ा गोपाल जी मंदिर माणक चौक में गुरुदेव आत्मानंद जी सरस्वती के मुख्य आतिथ्य एवं महर्षि संजय शिव शंकर जी दवे सा की उपस्थिति में शाम को 5 बजे प्रारंभ हुई।
बैठक में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 4 अप्रैल को श्री पद्मावती माता जी मंदिर पैलेस रोड रतलाम से भगवा ध्वजो एवं 111 फिट लम्बी चुनरी के साथ श्री गढखंखाई माताजी मंदिर राजा पुरा तक भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली निकाली जाएगी।
4 अप्रैल शाम को 6:00 बजे श्री पद्मावती माता जी की महाआरती कर मंदिर से पैलेस रोड रतलाम से एक भव्य और विराट सुंदरी यात्रा को निकालने के लिए श्री बड़ा गोपाल जी मंदिर माणक चौक रतलाम में स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती जी की अध्यक्षता एवं श्री महर्षि संजय शिव शंकर दवे जी की उपस्थिति में आयोजन समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें समिति द्वारा 4 अप्रैल 2025 6:30 बजे श्री पद्मावती माता जी मंदिर पैलेस रोड, डालुमोदी बाजार, माणक चौक चौमुखी पुल, चांदनी चौक लक्कड़ पिता बाजना बस स्टैंड, सागोद रोड शिवगढ़ होते हुए पैदल 39 किमी की यात्रा श्री माताजी मंदिर पहुंचकर माता रानी को हिंदू राष्ट्र की कामना के साथ चुनरी चढ़ाई जाएगी।
बैठक में विशेष रूप से जनक नागल, धर्मेंद्र रांका, नरेन्द्र सिंह चौहान, श्याम उपाध्याय, मंगल सिंह पंवार, ओमप्रकाश धीमान, प्रकाश सेठिया, नीरज चावला, मुरलीधर गुर्जर यशवंत जेठाणिया, ब्रजराज सिंह, राजेश नागल, जितेन्द्र बामनिया, धर्मेन्द्र जोपिंग, विरेन्द्र वंडेला, सतीश सोनी कुशल बैरागी, गोपाल शर्मा, संजय पेमल, सारिका दीक्षित, हेमा निरंजन काजल टांक सहित काफी संख्या में सदस्य जन उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया की आयोजन समिति के सदस्य पीले कुर्ते में एवं मातृ शक्ति लाल चुनरी की साड़ी में शामिल होगी। चुनरी यात्रा में आगे भगवा ध्वज लेकर घुड़सवार के साथ में ढोल, नगाड़े, बैंड सहित उज्जैन से बुलाई गई विशेष रूप से साउंड सिस्टम वाली गाड़ी, उसके पीछे भगवा ध्वज, चुनरी तथा पिछे वाहन होंगे।




