रतलाम पुलिस लाइन में किया, रक्तदान शिविर का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस लाइन में किया, रक्तदान शिविर का आयोजन

23/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस लाईन में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया।

मध्य प्रदेश पुलिस के ध्येय वाक्य देश भक्ति-जन सेवा को सार्थक करने के उद्देश्य से रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के तत्वाधान में रविवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य मे पुलिस लाइन स्थित हॉस्पिटल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

हॉस्पिटल में भर्ती थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, कैंसर पीड़ित मरीजों, एक्सीडेंट एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों की सहायतार्थ रतलाम पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया। 45 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप पद्म डॉ लीला जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप की तरफ से एक सर्टिफिकेट एवं पौधा भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *