रतलाम पुलिस ने गुम हुए नाबालिक बालकों को परिजनों को किया सुपुर्द

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने गुम हुए नाबालिक बालकों को परिजनों को किया सुपुर्द

23/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर की औद्योगिक क्षैत्र थाना पुलिस द्वारा गुम हुए दो नाबालिक बालकों को 24 घंटे के भीतर खोज कर परिजनों के सुपुर्द किया। वही एक अपहृत बालिका को दस्तियाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

29 सितंबर 2024 को फरियादी द्वारा रतलाम के औद्योगिक क्षैत्र थाने पर अपनी नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ के जाने की सूचना मिली। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने पर अपराध क्रमांक- 680/2024 धारा 137(2) BNS का पंजबीद्ध किया गया था। इसी प्रकार 21 मार्च को फरियादी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र थाने पर अपने नाबालिक बालक के गुम होने की सूचना दी गई। सूचना पर अपराध क्रमांक -210/2025 धारा 137(2) B.N.S का पंजीबद्ध किया गया। इसी दिन 21 मार्च को एक अन्य फरियादी द्वारा भी औद्योगिक क्षेत्र थाने पर बताया कि उनका बेटा भी घर पर बिना बताए कही चल गया है। गुम बालक के नाबालिक होने से अपराध क्रमांक -211/2025 धारा 137(2) B.N.S का पंजीबद्ध कर अनुसन्धान में लिया गया।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधिकारी के निर्देशन में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम को टीम गठन के लिए निर्देश दिया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपहर्त बालिका व बालक की पतारसी एवं दस्तयाबी पर उचित ईनाम दिए जाने की घोषणा की गई।
उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए टीम द्वारा अपराध क्रमांक-680/2024 की 170 दिन से लापता अपहर्ता बालिका की काफी तलाश करते को संदेही बलवंत सिंह पंवार पिता कालु सिंह पंवार उम्र 19 वर्ष जाति राजपुत निवासी घटीया सांईदास थाना झारडा जि.उज्जैन के कब्जे से दिनदयाल मोर्य के मकान के उपरी मंजिल के कमरे भदवासिया जोधपुर में अपहरण से छुड़ाया गया। 21 मार्च शुक्रवार को अपराध क्रमांक 210/2025 के गुम बालक व अपराध क्रमांक 211/2025 के गुम बालक को सूरत गुजरात स्टेशन आर.पी.एफ. कार्यालय से दस्तियाब कर थाना लेकर आये। बालकों की काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *