धरती आबा अभियान अंतर्गत जागरूकता एवं लाभ संतुष्टि शिविर आयोजित किए गए
रतलाम- (Ratlam) सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग रंजना सिंह ने बताया कि कलेक्टर राजेश बाथम के मार्ग दर्शन में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत धरती आबा अभियान जागरूकता और लाभ संतुष्टि शिविर (Awareness and Benefit Saturation Camps) 15 जून से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है।
23 जून को जिले के 4 विकासखण्ड रतलाम ग्रामीण, बाजना, सैलाना एवं पिपलोदा में शिविर का आयोजन कर योजना अंतर्गत 20 ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। अभियान के तहत अब तक जिले के 174 ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। मंगलवार 24 जून को सैलाना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भीलो की खेडी, अडवानिया, बोरखेडा, रामगढ। बाजना में मनासा, नाहरपुरा, नायन, सादेडा, मरगुल। रतलाम ग्रामीण में कुआझागर एवं चिकलिया। रतलाम शहर में जुलवानिया एवं राजपुरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।




