शिवगढ़ क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ प्रकरण किया दर्ज
रतलाम (Ratlam) जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में मोटर साइकिल घर के सामने खड़ी करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर फरियादी शंभूसिंह गरवाल के साथ आरोपिय सुरेश गुर्जर, समरथ गुर्जर एवं मनोहर गुर्जर द्वारा मोटर साइकिल का रास्ता रोककर मारपीट की गई।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरिया गांव में शम्भू सिंह गरवाल पर जान लेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शिवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 109, 296, 115(2), 351(3), 126(2), 3(5)BNS एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(va) एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर रवाना किया गया।




