डॉ. प्रणव मोदी ने अपने पिता का करवाया नेत्रदान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

डॉ. प्रणव मोदी ने अपने पिता का करवाया नेत्रदान

नरसिंह लाल मोदी की आंखों से दो लोगों को मिलेगी नेत्र ज्योति

रतलाम- (Ratlam) जिला चिकित्सालय रतलाम में पदस्थ डॉक्टर प्रणव मोदी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पिता नरसिंह लाल उम्र 83 वर्ष पिता भंवर लाल मोदी (चंदवासा वाले) का आकस्मिक निधन 22 जून रविवार को रतलाम में हो गया था। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में जानकारी देते हुए समाजसेवी एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी ने बताया कि माता-पिता के संस्कारों से ही बच्चों में सेवा का भाव पुष्पित और पल्लवित होता है। उन्होंने बताया कि उनके निधन की खबर मिलने पर उन्होंने उनके पिता के नेत्रदान के विषय में चर्चा की। चर्चा के दौरान डॉक्टर प्रणव मोदी अपने परिवारजनों की सहमति के आधार पर उनके पिता का नेत्रदान करने की सहमति दी।

इस पर डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज रतलाम के चिकित्सकों के दल ने उनके निवास पर पहुंचकर नेत्रदान संबंधी प्रक्रिया की। गोविंद काकानी ने बताया कि उनके नेत्रदान करने से दो लोगों को नई नेत्र ज्योति मिल सकेगी जिससे वे दुनिया देख सकेंगे। त्रिवेणी मुक्तिधाम रतलाम पर नरसिंह लाल मोदी के अंतिम संस्कार के दौरान रोगी कल्याण समिति सदस्य काकानी, आईएमए के सदस्य डॉ. एपी सिंह, डॉ. अभिषेक अरोरा, डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉ. नरेश चौहान, सुशील शुक्ला, शैलेन्द्र भिड़े, सुनील धनदौर, डॉ. अंकित जैन, डॉ. कैलाश चारेल, डॉ. दिनेश भूरिया, डॉ. सीपी राठौर, दुष्यंत पुरोहित, रमेश सोलंकी तथा बड़ी संख्या में चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उनको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *