जिले भर के स्कूल,कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

नशे से दूरी का संदेश- रतलाम पुलिस द्वारा का जनजागरूकता अभियान जारी
रतलाम- (Ratlam) जिले भर के स्कूल, कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाओं में रंगोली, चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।रतलाम जिला पुलिस का नशे से दूरी का संदेश का जनजागरूकता अभियान जारी है। शॉर्ट मूवी व संदेशों को बसों व सार्वजनिक यातायात साधनों पर चस्पा कर जागरूक किया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई 2025 तक नशे से दूरी है जरूरी विषय पर जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में सतत रूप से संपूर्ण जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है।
नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत कार्य योजना के अनुसार बुधवार को संपूर्ण जिले में अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में स्कूल कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र–छात्राओं के मध्य रंगोली, चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता फैलाने के कार्य किया गया। नशा मुक्ति का संदेश देने के क्रम में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र छात्राओं, उनके माता पिता एवं अभिभावकों तथा शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाओं से अवगत करवाकर नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई।
इन शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम किए आयोजित-
सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल द्वारा शासकीय महा विद्यालय सैलाना में छात्र- छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं उसके दुष्प्रभाओं के बारे में समझाइश दी गई। महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा नशा नहीं करने की शपथ लेकर हस्ताक्षर किए। सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल द्वारा उप जेल सैलाना में बंदियों को नशा के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। जीवन में कभी भी नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई गई। एसडीओपी नीलम बघेल, जेलर निर्भय कुमार यादव एवं जेल कर्मचारियों द्वारा नशा मुक्ति का संकल्प लेकर पौधा रोपण किया गया।
कालुखेडा थाना प्रभारी लिलियन मालवीय एवं स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत चिकलाना में गणमान्य नागरिकों एवं आमजन को पोस्टर के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। शासकीय एवं अन्य पब्लिक वाहनों पर पोस्टर चस्पा किए। सवारियों को नशा नहीं करने की समझाइश दी गई। ताल में उनि पंकज भंभोरिया द्वारा थाना क्षेत्र के विद्यालयों में छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया गया।
छात्रों के मध्य निबंध, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बसों एवं वाहनों पर नशामुक्ति के पोस्टर चस्पा किए गए। पिपलोदा का शासकीय महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं उसके दुष्प्रभाओं के बारे में समझाइश दी गई। हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा नशा नहीं करने की शपथ लेकर हस्ताक्षर किए।जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान द्वारा युवाओं को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई।
शिवगढ़ थाना प्रभारी मोहन सिंह मौर्य ने शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय शिवगढ़ एवं शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय शिवगढ़ में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को जागरूक किया। नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। जावरा शहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा थाना क्षेत्र के विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्कूलों में निबंध, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बिलपांक थाना क्षेत्र में विद्यालयों में रंगोली, पोस्टर, पैंपलेट एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई। सरवन में बसों एवं पब्लिक वाहनों में सवारियों को नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत शपथ दिलवाई गई तथा नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया गया।




