सैलाना क्षैत्र में ऑटो रिक्शा और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में सात लोग हुए घायल

सरवन रोड पर स्थित कल्याण केदारेश्वर घाट पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना।
रतलाम- (Ratlam) रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग स्थित सरवन रोड कल्याण केदारेश्वर घाट पर बुधवार दोपहर में एक ऑटो रिक्शा और सफेद रंग की एक्टीवा स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। भिड़ंत इतनी भंयकर थी की आटो रिक्शा व स्कूटी सवान सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों में तीनों रतलाम निवासी स्कूटी नम्बर (MP 43EK2853) सवार और ऑटो रिक्शा ( MP 43K3420) में सवार चालक सहित 4 लोग शामिल हैं। घायलों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डायल 100 से मौके से पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। बाद में सभी सातों घायलों को यहां से जिला चिकित्सालय रतलाम रेफर किया गया।
बतादें की घटना में स्कूटी सवार रतलाम निवासी भव्य पिता जितेंद्र मुणत 17, फागुन पिता आशिष दय्या 18 निवासी रतलाम, दिव्यांश पिता मनीष सोनी 18 निवासी रतलाम एवं ऑटो सवार बदिया पिता जोकना निवासी सेरा, सकीना पति अनिल मईड़ा निवासी गोवर्धनपुरा, फनिया पिता हवजी 30 निवासी वानपुरा एवं वीर जी पिता गौतम चरपोटा 50 निवासी भाटखेड़ी शामिल है। बताया जाता है कि वीर जी ही ऑटो रिक्शा चला रहा था। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपरांत रतलाम रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल पर सरवन पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर जीएल भूरिया तथा सहायक सब इंस्पेक्टर शोभान सिंगाड़ भी मोके पर पहुंच गए थे। हंड्रेड डायल के चालक निखिल कंडारे ने बताया कि संभवतः स्कूटी सवार तीनों में से बीच के व्यक्ति को नींद का झोंका आ गया। इसी में यह संतुलन बिगड़ा और आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। बहरहाल सभी घायल प्राथमिक उपचार उपरांत रतलाम भिजवा दिए गए। सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर जितेंद्र रायकवार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया प्राथमिक उपचार उपरांत सभी को रतलाम भेजा गया।




