जिला शिक्षा अधिकारी ने जारि किए आदेश- जिले में अब पूर्व निर्धारित समय से ही संचालित होंगे स्कूल
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (Ratlam) नए वर्ष के शुरू होते ही जनवरी के प्रथम सप्ताह में शीत लहर के प्रकोप की वजह से प्रातः कालीन स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। अब शीत लहर का प्रकोप कम होते ही पूर्व निर्धारित समय पर ही स्कूलों का संचालन करने के निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए हैं।
रतलाम जिला शिक्षा अधिकारी ने 23 जनवरी को जारी आदेश में कहा हैं कि जिला कलेक्टर के अनुमोदन से इसी माह 6 जनवरी को कड़ाके की ठंड के मद्देनजर पूरे जिले में कक्षा पहली से 12 वी तक के सभी स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया गया था। अब फिर शीत लहर में कमी होने से कलेक्टर के अनुमोदन से ही जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं को पूर्व निर्धारित समय पर ही स्कूल संचालन की छूट प्रदान कर दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये आदेश जिले की सभी शासकीय, अशासकीय शिक्षण संस्थाओं पर लागू होगा।




