डीडी नगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

डीडी नगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा

23/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)– शहर के डीडी नगर थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा किया है। बतादे कि पत्नी से अवैध संबंध की आशंका में चार साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तथा 4 आरोपियों तलाश जारी है।

एक दिन पूर्व 22 जनवरी को दीनदयाल नगर थाना क्षैत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कनेरी हाई स्कुल परिसर मे बाउण्ड्री वाल के पास मिला था। जो जांच के दौरान उक्त व्यक्ति कि शिनाख्त भरत पिता मोहन भाभर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जेतपाड़ा बिलपांक थाना के रूप मे की गयी। मोके पर मृतक भरत भाभर की मोटर सायकल भी मिली थी। घटना स्थल पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को स्कूल के पास छोड़ जाने के साक्ष्य प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध दीनदयाल नगर थाने पर प्रकरण क्रमांक 57/25 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में डीडी नगर थाना प्रभारी रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में मृतक की शिनाख्तगी कर घटना के खुलासे एवं अज्ञात आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्यों,तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र, एवं परिजनों के बयान के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतक भरत भाभर के अवैध संबंध ग्राम कुआझागर के रहने वाले बबलु उर्फ संजय पिता कैलाश मईडा की दूसरी पत्नी से हैं। जोकी बबलु उर्फ संजय तथा उसकी दूसरी पत्नी दोनों ग्राम तितरी मे हुसैन समोसावाला के कॉटेज पर चोकीदारी का काम करते हैं। अनुसंधान के दौरान ज्ञात हुआ की मृतक भरत भाभर अपने घर पर 21 जनवरी को रात्री 8 बजे घर से पिकअप पर जाने का बोलकर अपनी मोटर सायकल से निकला था और घर से निकल कर वह तितरी मैं कॉटेज पर गया था। उस समय बबलु उर्फ संजय अपने माता पिता व पहली पत्नि के घर कुआझागर गया हुआ था। 22 जनवरी बुधवार को रात्री करीब 2 बजे जब बबलु उर्फ संजय वापस कॉटेज पर आया तो उसने कॉटेज के कमरे मे उसकी पत्नि को उसके प्रेमी के साथ देख लिया। तो बबलु उर्फ संजय ने कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया और अपने साथियो सुनिल पिता रामलाल गणावा निवासी कोलवाखेडी, ईश्वर निवासी आलनिया, राहुल निवासी आलनिया को फोन कर तितरी कॉटेज पर बुलाया और भरत भाभर की हत्या की योजना बनायी।

फिर जब भरत और उसकी प्रेमिका ने कमरे से बाहर चारो को देखा तो कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द कर लिया। फिर सुनिल ने सब्बल से दरवाजे की चोखट के पास से ईट निकाल कर दरवाजा खोला और भरत व उसकी प्रेमिका को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद चारो ने भरत के साथ गेती की हत्थे, पीवीसी के पाईप व लात घुसो से मारपीट करी। इसके बाद बबलु उर्फ संजय ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर भरत की मोटर सायकल से भरत को बीच मे बिठाकर कनेरी स्कुल परिसर मे छोड दिया व मोटर सायकल भी वही खडी कर दी।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनिल पिता रामलाल गणावा जाति भील उम्र 30 साल निवासी ग्राम कोलवाखेडी, बिलपांक थाने को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *