ऑन ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु पर पीएसपी योजना के माध्यम से परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक दी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ऑन ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु पर पीएसपी योजना के माध्यम से परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक दी

23/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)– रतलाम पुलिस में पदस्थ ऑन ड्यूटी आर राकेश मोरे की दुर्घटना में हुई मृत्यु पर पीएसपी योजना के माध्यम से परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदाय की गई।

रतलाम जिले के बड़ावदा थाना अंतर्गत हाटपीपल्या चौकी पर पदस्थ आर राकेश मोरी की बीते 7 अक्टूबर 2024 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गई थी।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा पीएसपी योजना के अंतर्गत क्लेम स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करवाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा को निर्देशित किया गया। जो की गुरुवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीएसपी योजना के माध्यम से आर राकेश मोरी की पत्नी बुलबुल मोरी, पुत्र लक्षित मोरी एवं परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर रवि पाटीदार, आर.एम.ओ शरद गोयल, डेस्क ऑफिसर अर्पित भटवाल, मुख्य लिपिक उनि (अ) अर्चना अमेरिया, सउनि (अ) जाकिर मंसूरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *