राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर सैलाना राम मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर सैलाना राम मंदिर में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

23/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)-:- अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पहली वर्षगांठ होने पर जिले के सैलाना नगर के राम जानकी मंदिर मोती बंगला गोविंद कुंड पर महा आरती का आयोजन किया गया है। साथ ही महाआरती के पश्चात नगर भोज का आयोजन भी रखा गया। जिसमे लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने पहुंच कर भोजन प्रसादी का लाभ लिया। भंडारे में लगभग सो से अधिक राम भक्त भोजन वितरण व्यवस्था में लगे हुए थे।

आयोजन में सभी सामाजिक वर्ग के राम भक्त ने बढ़ चढ़कर अपने उपस्थिति प्रस्तुत करी। राम मंदिर के भंडारे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि लोगों ने खाने में उतना ही लिया जितना कि उन्हें जरूरत थी। लोगों ने लाइनों का अनुसरण किया और झूठा छोड़ने से परहेज किया। भोजन प्रसादी के बाद में स्वयं भक्तों ने अपनी पत्तल दोने स्वयं उठाकर रखे। भंडारे में नन्हे मुन्ने बचे जय श्री राम के उद्घोष के साथ पहुंच रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *