रतलाम कलेक्टर बाथम तथा अपर कलेक्टर डा.श्रीवास्तव होंगे राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम कलेक्टर बाथम तथा अपर कलेक्टर डा.श्रीवास्तव होंगे राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत

23/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam mp)– प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम तथा अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। कलेक्टर बाथम तथा अपर कलेक्टर डा. श्रीवास्तव को जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने तथा समग्र रुप से निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। दोनों अधिकारी भोपाल कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पुरस्कृत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *