रतलाम पुलिस ने अमानक साइलेंसर वाले 150 वाहनों और प्रेशर हॉर्न वाले 5 वाहनों के विरुद्ध की करवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने अमानक साइलेंसर वाले 150 वाहनों और प्रेशर हॉर्न वाले 5 वाहनों के विरुद्ध की करवाई

23/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस ने अमानक साइलेंसर वाले 150 वाहनों और प्रेशर हॉर्न वाले 5 वाहनों के विरुद्ध करवाई की है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया , यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार रॉय, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, का.सउनि. सर्वेश द्वीवेदी, प्रआर. धीरेन्द्र दीक्षित, आर. मोहन धार्वे, आर. भगतसिह, आर. शिवकुमार के रतलाम शहर मे वाहन चैकिंग के दौरान 500 दो पहिया वाहनो को चैक किया गया। जिसमे से 150 अवैध सायलेंसर व 5 प्रेशर हॉर्न पाये गए। चैक करने पर पाया गया कि वाहन मालिक द्वारा अलग से फटाकेदार सायलेंसर लगाये गये थे। जिन पर ध्वनि प्रदुषण के तहत चालानी कार्यावाही की गई। साथ ही वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने के पश्चात वाहन के सायलेंसर जप्त कर घोडा चौराहा स्थित चौपाटी पर बुल्डोजर से नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *