भारतीय शिक्षा पद्धति अपनाएं योग शिक्षक बन आत्मनिर्भर बनें
23/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रविवार को पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पांचो संगठनों की संयुक्त मासिक बैठक शहर के रत्नपुरी 80 फीट रोड एसबीआई बैंक के सामने आयोजित की गई।
जिसमें समस्त पदाधिकारी कर्मठ योग शिक्षकों द्वारा विचार विमर्श कर जिला कार्यकारिणी का नवीन गठन व 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर करने की सहमति दी गई मध्य प्रदेश युवा राज्य प्रभारी प्रेमा राम पुनिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी डॉ उत्तम शर्मा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी राजेश चांदवानी, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने कर्मठ योग शिक्षकों कार्यकर्ताओं को जिला कार्य कारिणी में लेने का प्रस्ताव रखा एस. के. गौतम, राजमल कुमावत, भारत गुप्ता, दुर्गा शंकर खिची, डॉ प्रदीप जैन, राजेश धाकड़, डॉ हर्षित राठौड़, प्रवीण पाटिल को जिला कार्य कारिणी में लिया गया।
योग आयुर्वेद स्वदेशी चिकित्सा शिक्षा पद्धति संस्कृति अपनाकर अपने व्यक्तित्व परिवार समाज का विकास उज्जवल तेजस्वी भारत के नव निर्माण में सहायक बनें। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रमाणित योग शिक्षक बनने के लिए जिला स्तरीय 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 6 अप्रैल 2025 से किया जाना सुनिश्चित किया गया है। योग से निरोगी काया के साथ ही योग क्षेत्र में रोजगार आत्मनिर्भरता का विकल्प युवा वर्ग लाभ ले सकेंगे। जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए 9907020885 पर संपर्क किया जा सकता हैं।




