बाजना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत 5 बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द
23/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam, mp)- जिले के बाजना थाना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पूर्व अपहृत हुई 5 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता मिली है।
पुलिस मुख्यालय ने गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन एवं बाजना थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी के लिए टीम गठित की जाकर अपहृत हुई 5 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता मिली।
इन-इन तारिखो में कि गई थी रिपोर्ट-
फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 14/25धारा 137(2) बीएनएस मे 9 फरवरी 2025 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमे आरोपी विक्रम पिता हटिला निवासी पडाव थाना शिवगढ।
फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 424 /24 धारा 137(2) बीएनएस 21 अगस्त 2024 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमे आरोपी राहुल पिता खुमान सिंह चारेल निवासी गंगापुरा थाना शिवगढ।
फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 293/24 धारा 137(2) बीएनएस दिनांक 23 जुन 2024 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें आरोपी अरविन्द पिता बहादुर चारेल निवासी संदला।
फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 659/24धारा 137(2) बीएनएस 13 दिसम्बर 2024 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसमें आरोपी कमलेश पिता नानुराम मईडा निवासी थुवरिया थाना आम्बापुरा जिला बांसवाडा।
फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 49/25धारा 137(2) बीएनएस दिनांक 25 जनवरी 2025 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमे आरोपी राकेश पिता वेश्ता निनामा निवासी, गढ़ीगमना थाना बाजना।




