कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 12 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कलेक्टर मिशा सिंह ने अधिक समय से लंबित 12 आवेदनों पर संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में की सुनवाई

मंगलवार को जनसुनवाई में 90 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम- (Ratlam) शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा सिंह ने नवाचार करते हुए जनसुनवाई में ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित थे, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया। 6 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया एवं शेष 6 आवेदनो का समाधान एक सप्ताह में करने के लिए विभाग प्रमुख को निर्देशित किया गया।

कलेक्टर ने चयनित 12 आवेदक देवचन्द सुभाष नगर रतलाम, रफीक खां मिलागंज आलोट, पन्नालाल कुमावतपुरा सैलाना, ग्रामवासी ग्राम बड़ोदिया रतलाम, सजनबाई ग्राम बड़ोदिया रतलाम, अशोक कुमार बाजना, रामनारायण गढ़ावदिया रावटी, विजय कुमार आमलिया भेरू रतलाम, ज्ञानेश्वर सेन्ट्रल बैंक के पास रावटी, ग्रामवासी लुनियाखेडी रतलाम, रन्गजी पिता रामा, लक्ष्मण पिता नाथू बाजना को समक्ष में सुना। जिसमें से 6 आवेदनों का समाधान हो जाने पर नस्तीबद्ध कर दिया गया।

जनसुनवाई में 90 आवेदन पर हुई सुनवाई

कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर मिशा सिंह ने आवेदको को सुना एवं सभाकक्ष में डिप्टी कलेक्टर राधा महंत ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 90 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

आवेदिका मंजु पति गणेश परमार निवासी होमगार्ड कॉलोनी रतलाम ने आवेदन दिया कि वह रतलाम की स्थाई निवासी है आवेदक द्वारा शासकीय भूमि पर मकान बना रखा है। कई सालो से उनका परिवार उस मकान मे रहता आ रहा है। भूमि के पट्टे के लिए आवेदन दिया गया है। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदिका नंदी पति उंकार निनामा निवासी ग्राम हरसोला ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत मिलने वाली राशि पिछले 6 माह से आवेदक को नही मिल रही है। राशि दिलवाने हेतु आवेदन दिया गया है। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

आवेदक पप्पू पिता उंकार निनामा निवासी जूनावास ने आवेदन दिया कि पूर्व में मिलने वाली विकलांगता पेंशन पिछले 6 माह से आवेदक को नही मिल रही है। विकलागंता पेंशन राशि दिलवाने के लिए आवेदन दिया गया है। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक बापूसिंह पिता भमरलाल निवासी काकरवा जावरा ने आवेदन दिया कि उनकी कृषि भूमि के वर्तमान नक्शे में त्रुटि होकर वर्तमान नक्शे की आकृति में परिवर्तित कर दी गई है जिसको दुरूस्त करने हेतु पूर्व में संबंधित अधिकारी को आवेदन दिया गया था जिसका आज दिनांक तक निराकरण नही हो पाया है। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

आवेदक सुरेशचंद्र पिता अमृतलाल निवासी वेदव्यास कालोनी रतलाम ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना मे स्वीकृत हुई अनुदान राशि अभी तक आवेदक को नही मिली है। अनुदान राशि दिलवाने के लिए आवेदन दिया गया है। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। आवेदक सलीम पिता फकीर मोहम्मद निवासी बडायला चोरासी ने आवेदन दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना मे स्वीकृत के लिए अनुदान राशि अभी तक आवेदक को नहीं मिली है। अनुदान राशि दिलवाने के लिए आवेदन दिया गया है। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *