रतलाम महापौर ने लक्ष्मणपुरा में सीसी रोड का किया भूमि पूजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम महापौर ने लक्ष्मणपुरा में सीसी रोड का किया भूमि पूजन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम- (Ratlam) शहर का वार्ड क्रमांक 2 लक्ष्मणपुरा क्षेत्र की पीएनटी कॉलोनी में नवीन सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। यह सड़क कार्य पीएनटी कॉलोनी दीपक किराना स्टोर से जाग्रति चक्की के आगे तक, मालवा नगर वैभव दूध डेरी से मिल किराना स्टोर तक तथा गली नंबर 03 पीएनटी कॉलोनी हनुमान मंदिर से दुर्गा आरओ वाटर तक किया जाएगा। इन सभी सड़कों की कुल लागत रुपए 33 लाख 60 हजार बताई गई है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद यास्मिन शैरानी, ब्लॉक एक अध्यक्ष आशा रावत, पूर्व पार्षद राजीव रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, नेता उपप्रतिपक्ष कमरुद्दीन काछवाया, कांग्रेस नेत्री रश्मी, हितेश पेमाल, शिवानी महावर, हिमांशु महावर, भगवती जैतपुरीया, कमलेश बाई, नंदकिशोर, श्याम, कोली समाज अध्यक्ष चुन्नीलाल, शिवलाल, घीसिया लाल, रामस्वरूप, छावरिया, बाबूलाल, इकबाल भाई, रहिस भाई, इमरान खान, आरिफ भाई, मोहम्मद भाई, रामजी लाल, हर्षा राठौर, कीरण, दीपा, गुलाब बाई, अर्चना, भावना सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य वर्षों से लंबित था, जो अब पूरा होने जा रहा है। यह वार्ड क्रमांक 2 के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।वार्ड क्रमांक 2 की पार्षद कविता सुनील महावर ने महापौर प्रहलाद पटेल का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी वार्ड के समस्त क्षेत्रों में निरंतर विकास कार्य कराए जाने का निवेदन किया।

कार्यक्रम में समयाभाव के कारण महापौर के अतिरिक्त किसी भी अतिथि का हार-फूल से स्वागत एवं उद्बोधन नहीं हो सका, जिसके लिए आयोजकों ने क्षमा प्रार्थना की।

अंत में पार्षद कविता सुनील महावर ने भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे सभी माता-बहनों, भाइयों, नेताओं, मीडिया साथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *