युवती ने दो बत्ती चौपाटी पर जमकर किया हंगामा, पुलिस के आने के बाद भी नहीं थमा हंगामा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

युवती ने दो बत्ती चौपाटी पर जमकर किया हंगामा, पुलिस के आने के बाद भी नहीं थमा हंगामा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम- (Ratlam) स्टेशन रोड थाना के सामने स्थित दो बत्ती चौपाटी पर एक युवती ने सोमवार रात जमकर हंगामा किया। युवती के गाली-गलौज, मारपीट और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती नशे की हालात में थी।

पुलिस ने टैंकर रोड नयागांव निवासी आरोपी दिव्या चौहान पुत्र मनोहर सिंह चौहान और उसके साथी युवक राजीव नगर निवासी आरोपी गौरव शर्मा पुत्र संजय शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवती दिव्या दो बत्ती चौपाटी पहुंची और भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को साथ लेकर पानी-पताशे (गोलगप्पे) की दुकान पर गई।

यहां दुकान संचालक रमेश गुर्जर द्वारा झूठी प्लेट दूर रखने को कहने पर युवती आपे से बाहर हो गई और रमेश गुर्जर के साथ मां-बहन की गालियां देने लगी। मना करने पर दिव्या और उसके साथ मौजूद युवक गौरव ने रमेश गुर्जर के साथ झूमाझटकी शुरू कर दी। घटना के समय पास में ही पराठे का ठेला लगाने वाली रीना अपने पति मयंक गुप्ता के साथ ठेले पर काम कर रही थी।

रमेश गुर्जर के साथ हो रहे विवाद को देखकर रीना और पति मयंक बीच-बचाव के लिए पहुंचे, जिस पर दिव्या ने दोनों के साथ भी मां-बहन की गालियां दीं। दिव्या ने रीना का गला पकड़कर धक्का-मुक्की की और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की, जबकि आरोपी गौरव ने मयंक गुप्ता के साथ झूमाझटकी की। मारपीट में रीना के गाल और दोनों हाथों में चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी अपना नाम दिव्या चौहान और युवक ने गौरव शर्मा बताते हुए जाते जाते जान से खत्म करने की धमकी भी दी।

पुलिस के सामने भी नहीं थमा हंगामा-

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी दिव्या का उत्पात जारी रहा। दिव्या ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए झूमाझटकी की और पुलिसकर्मियों को भी अपशब्द कहे।

इसके बाद गौरव और दिव्या को पुलिस थाने ले गई। यहां भी दिव्या का हंगामा नहीं रुका। पुलिस ने गौरव को हिरासत में ले लिया। वहीं दिव्या को लेने एक अन्य युवती मौके पर पहुंची, जो पुलिसकर्मियों के सामने ही उसे थाने से लेकर भाग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *