सैलाना में यातायात स्थित बदहाल, फिर जाम की गिरफ्त में  नगर 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में यातायात स्थित बदहाल, फिर जाम की गिरफ्त में  नगर

शिवगढ़ रोड से उठता कार, डंपरों का जुलूस

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना- शिवगढ़ रोड स्थित बागरियों की खेड़ी के पीछे बन रही कॉलोनी से निकलते भारी वाहन निकलने से दिलीप मार्ग–राजवाड़ा चौराहे पर दिनभर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। जिससे नगर में यातायात व्यवस्था पुरी तरह से बद से बदहाल होती नजर आती है।

जाम की सबसे बड़ी वजह इन दिनों शिवगढ़ रोड पर बागरियों की खेड़ी के पीछे बन रही कॉलोनी से निकलने वाले भारी डंपर बनते जा रहे हैं। निर्माण कार्य में लगे ये डंपर बिना किसी समय-सीमा और नियंत्रण के नगर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे दिलीप मार्ग सहित राजवाड़ा चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।

दिलीप मार्ग बना डंपरों की कतार-

स्थानीय नागरिकों के अनुसार कॉलोनी निर्माण के लिए मुरम, गिट्टी और रेत से भरे डंपर लगातार शिवगढ़ रोड से नगर की ओर प्रवेश करते हैं। ये डंपर जब दिलीप मार्ग पर पहुंचते हैं तो सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण एक-एक वाहन के निकलने में ही लंबा समय लग जाता है। नतीजतन, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।

राजवाड़ा चौराहा बनता है जाम का केंद्र-

डंपरों की आवाजाही का सबसे ज्यादा असर राजवाड़ा चौराहे पर देखने को मिल रहा है। चौराहे पर भारी वाहन मुड़ते समय पूरी सड़क घेर लेते हैं, जिससे चारों दिशाओं का यातायात एक साथ थम जाता है। कई बार तो हालात ऐसे बन जाते हैं कि दोपहिया वाहन चालक अपनी गाड़ियां धकेलकर निकालने को मजबूर हो जाते हैं।

स्कूल, बाजार और अस्पताल प्रभावित-

सुबह और शाम के समय जब स्कूल खुलने-बंद होने का समय रहता है, उसी दौरान डंपरों की आवाजाही दुर्घटना की आशंका को और बढ़ा देती है। बाजार जाने वाले नागरिक, व्यापारी और अस्पताल रोड की ओर जाने वाले मरीज घंटों जाम में फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवाल-

नगरवासियों का आरोप है कि संबंधित कॉलोनी निर्माण के लिए भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर न तो कोई ट्रैफिक प्लान बनाया गया है और न ही समय तय किया गया है। बिना अनुमति या निगरानी के डंपरों का नगर के व्यस्त मार्गों से गुजरना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *