नगर में श्वान बना रहे, रहवासीयो को अपना शिकार
23/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Sailana,mp)- जिले के सैलाना नगर में इन दिनों हर वार्ड में श्वानो की भरमार दिखाई दे रही है। मौका मिलते ही श्वान द्वारा बच्चों व बड़ो को अपना निशाना बना रहे है। जनहित मे नगर परिषद को तत्काल अभियान चलाकर नगर को श्वान से मुक्त किए जाने की दरकार है। बीते एक माह से प्रतिदिन श्वानों द्वारा आम जन को निशाना बनाया जा रहा है। इससे नगरवासी भयभीत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ.जीतेंद्र कुमार रायकवार के अनुसार श्वानों के काटने से 2-4 केस प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी नगर के रंगवाडी मोहल्ला स्थित देवरी चौक के समीप रहने वाले मनीष राठौर की 6 वर्षीय बालिका को श्वान ने नोच लिया। वही गीता भवन गली में भी एक बच्ची को श्वान ने शिकार बनाया है। इसके पूर्व भी दो-चार दिन पहले दिलीप मार्ग में भी श्वान के काटने से नागरिक घायल हुए है। नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियो को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेते हुए। श्वानों के आतंक से नगरवासियो को भय मुक्त करने की मांग नागरिकों ने की है। इस संबंध में परिषद सीएमओ मनोज शर्मा ने कहां है, कि शीघ्र ही श्वानों की धरपकड़ कर विरियाखेड़ी स्थित सेंटर पर भिजवाए जाएंगे।





