भीषण सड़क दुर्घटना में हुई दो युवकों की मौत के बाद ग्रामिणो में फुटा आक्रोश,पुलिस बल पर किए पथराव में 11 पुलिसकर्मी हुए घायल
23/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम ( bajana,mp) रतलाम-बाजना मार्ग पर बीते कुछ दिन पहले एक नीजी बस ने दो बाइक सवारो को चपेट में ले लिया था। जिससे दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई थी। शुक्रवार को शिवगढ़ से बाजना की ओर जा रही बस ने छावनी झोडिय़ा के यहां पर कमल पिता रमेश अमलियार उम्र 27 वर्ष ओर दीपक पिता सुरेश खराड़ी उम्र 25 वर्षीय निवासी घाटाखेरदा को टक्कर मार दी थी। जिससे उन दोनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। भीषण सड़क दुर्घटना के बाद अगले दिन शनिवार को दोनों मृतकों का पीएम करवाया गया। पीएम होने के बाद परिजन शव ले गए बाजना आए। वहा तनाव की स्थिति पैदा हो गई। न्याय की गुहार लगाते हुए, ग्रामीणों व परिजनों ने शव को बाजना निवासी बस मालिक की होटल के बाहर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सुचनाएं मिलते ही मौके पर बाजना व आसपास के थानों से पुलिस बल की तैनाती कि गई। उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। शिवगढ़ थाने के एसआई आरसी खड़िया ने बताया कि अज्ञात बस चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस बल पर किए पथराव में 11 पुलिसकर्मी हुए घायल-
पुलिस बल पर किए पथराव के दौरान महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पार्वती गौड, 24वीं वाहिनी जावरा के आरक्षण गेंदालाल पिता रामचंद्र मकवाना, इरफान पिता अशरफ खान, शुभम पिता गोकूलं प्रजापत, पवन पिता मोहनलाल, जितेंद्र पिता बद्रीलाल चौधरी, कुलदीप पिता राजमल पाटीदार, सुरेंद्र पिता मोहन सिंह मेहरा, अजय पिता भगवानदास कुशवाहा, सांवरलाल पिता रामदयाल, गुरविंदर सिंह पिता करनेल सिंह को चोटें आई है। साथ ही तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए,भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है। पुलिस पर पथराव करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए हैैं और कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

सीएम ने मृतक के परिजनों को दी सहायता राशि-
बाजना क्षेत्र में बस से हुई सड़क दुर्घटना मे बाइक पर सवार दो युवकों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को श्री चरणों से स्थान दें। साथ ही दुःख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो-दो लाख रुपए की राशि स्वीकृत करते हुए तुरंत जारी करने के निर्देश दिए हैं।
व्यापारियों ने किया विरोध-
रविवार को इसके विरोध में बाजना के व्यापारी वर्ग ने व्यवसाय बन्द रख कर मौन जुलूस निकाल कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा को ज्ञापन सोपा। ओर उन्हे कहा कि इस तरह की दुर्घटनाओं में आदिवासी समुदाय द्वारा भांजगडे के नाम पर मोटी-मोटी राशी वसूलने की परंपरा बना गई है। जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ रहता है।
एसपी ने किया दुर्घटना स्थल का मुआयना-
एसपी अमित कुमार ने गांव छावनी झोडिया पंहुचकर दुर्घटना स्थल का मुआयना किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा भी मौजूद रहे। एसपी अमित कुमार ने दुर्घटना स्थल पर पंहुचकर बस और मोटर साइकिल के बीच हुई टक्कर के बारे में विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार किया जा रहा है। एसपी अमित कुमार के मुताबिक पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरुद्ध कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी। सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। कई आरोपियों को पकड लिया गया है। सभी आरोपियों को जल्दी ही पकड लिया जाएगा।
अमित कुमार, एसपी रतलाम









