जंगली जानवर ने गाय का किया शिकार, ग्रामीण बोले तेंदुए ने मारी गाय
23/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (sailana,mp)- रतलाम जिले के सैलाना क्षैत्र के बेड़दा के समीप जांबूडिया गांव में रहने वाले ईश्वर पुत्र खुमजी निनामा के घर में बंधी हुई गाय को बाहर निकाल कर किसी जंगली जानवर ने मार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरीके से गाय को मारा है। ऐसा शिकार तेंदुआ ही कर सकता है।
पहले भी इस क्षेत्र में कई बार तेंदुआ सक्रिय रहा है। गत वर्ष भी सरवन के पास ही अंबाकुड़ी गांव में पूर्व सरपंच के कुएं में तेंदुए गिरा था। जिसे वन विभाग की टीम ने बडी मशक्कत करके रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई थी। इस घटना से ग्रामीण दहशत में है।
इनका कहना-
घटना की सूचना हमें सूचना मिली है। सर्चिंग करवाते हैं अगर कंफर्म होगा तब ही हम कुछ कह सकते हैं। इस क्षेत्र में जरक भी आता है। लोग उसे पहचान नहीं कर पाते है और इस कारण तेंदुआ ही बोलते हैं। हम एविडेंस देख कर ही कुछ बता सकेंगे




