जिला स्तरिय शांति समिति की बैठक का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला स्तरिय शांति समिति की बैठक का आयोजन

रतलाम- (Ratlam) जिले में आगामी प्रमुख त्योहारों गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, ईद मिलाद उन नबी, अनंत चतुर्दशी आदि के दृष्टिगत साम्प्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्वक आयोजन के संबंध में शनिवार को कलेक्टर राजेश बाथम एवं पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समीति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक मे जिले के विभिन्न धर्मो के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। जिसमें पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं जिला कलेक्टर द्वारा गणमान्य नागरिकों से आगामी त्योहारों के शांति पूर्वक आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। शांति समिति की बैठक में उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, ईद मिलाद उन नबी, अनंत चतुर्दशी आदि पर्व को शान्ति एवं सौहार्द पुर्वक मनाए जाने के संबंध में सुझाव प्रदान किए तथा शांतिपूर्वक त्योहारों को संपन्न करवाने हेतु सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, यास्मीन शेरानी, अशोक जैन, अहमद अली काजी, शैलेन्द्र डागा, शरद जोशी (वरिष्ठ पत्रकार), आदित्य डागा आदि गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व अन्य प्रशासनिक व नगर निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *