सैलाना में पर्युषन पर्व के दौरान निकला जुलूस

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में जैन समाज का पर्युषण पर्व सैलाना में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। नित्य प्रतिक्रमण,आरती का दौर जारी हैं।
समाजजन प्रतिदिन पूजन कीर्तन कर रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के तत्वाधान में पौथा जी का जुलूस छोटा जैन मंदिर से निकाला गया। जुलूस में सभी समाजजनों ने शिरकत की। इसके लाभार्थी सुशीलाबाई श्रेणिकमल चंडालिया रहे।




