सैलाना में दुदन शय्यद की दरगाह पर उर्स का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में दुदन शय्यद की दरगाह पर उर्स का किया आयोजन

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के कुमावत पुरा- करिया रोड पर स्थित दुदन शय्यद की दरगाह पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंगलवार को उर्स का आयोजन किया गया। साथ ही सार्वजनिक भण्डारा लंगर भी रखा गया।

हिन्दु-मुस्लिम भाई बहनो ने दरगाह पर फुल चढ़ाकर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही भंडारा भोजन प्रसादी ग्रहण की। सैलाना मुस्लिम समाज की तरफ से समिति के सभी सदस्यो का आभार प्रकट कर मुबारकबाद दी। दरगाह के खिदमत गुजार भाई जगदीश मालवीय व रमेश कबाड़ी के सहयोग से मोहब्बत का चिराग रोशन कर सैलाना नगर का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *