विश्व पृथ्वी दिवस पर तालाब गहरीकरण से दिया जल संरक्षण का संदेश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विश्व पृथ्वी दिवस पर तालाब गहरीकरण से दिया जल संरक्षण का संदेश

रतलाम- (Ratlam) जल गंगा सवर्धन अभियान के तहत विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जावरा में मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सरोज वेलफेयर सोसायटी के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गड़गड़िया द्वारा तालाब गहरीकरण का कार्य किया गया।

इस अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम सरपंच तेजू बाई पटेल ने कहा कि “जल ही जीवन है, हमें इसे बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।” अभियान के तहत ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान करते हुए तालाब गहरीकरण किया, जिससे भविष्य में जल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पंचायत समन्वयक अधिकारी दयाराम रिंडा, सचिव भगवान सिंह पंवार, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष जुझार सिंह सिसोदिया, सरोज वेलफेयर सोसायटी सदस्य अरुण व्यास, दसरथ गुर्जर, तेजराम परमार, भंवरलाल चौधरी, हेमराज सिंह, भारत सिंह, सीमा खराड़ी, मंजू खराड़ी , ग्रामीणजन , एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *