स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

रतलाम- (Ratlam) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की कार्ययोजना अनुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश मीना आशापुरे के मार्ग दर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया द्वारा ओंकार रेसीडेंसी परिसर रतलाम पर आर्थिक रुप से कमजोर, निःशक्तजन, वरिष्ठ नागरिकों तथा क्षेत्रीय रहवासियों के लिए 23 अप्रैल को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में डा. नासिर पटेल, डा. आमीर मंसूरी, पुष्पा दडिंग, शांता परमार, मीना राजावत, नंदिनी मोटिया, वैभव त्रिवेदी, दर्पण त्रिवेदी, डा. आर्शी खान, हिम्मतलाल अकोदिया, लक्ष्मीनारायण चौहान, पूजा रलोतिया ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।

स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय एवं आयुष विभाग की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य बीमारियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 90 व्यक्तियों द्वारा बी.पी. एवं शुगर की जांच करवाई गई तथा 69 व्यक्तियों द्वारा ब्लड सेम्पल दिए गए। चिकित्सकों द्वारा आमजन की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई।

इस अवसर पर हीना मकरानी, मंगल सिंह शक्तावत, यश ठाकुर, बलराम पाटीदार, जय रंजन त्रिवेदी, राघवेन्द्र सिंह शक्तावत, मनीश शर्मा, विरेन्द्र सिंह शक्तावत, अनिल पाण्डेय, सचिन गोयल, रवि गुप्ता, शुभ दशोत्तर सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *