उत्कृष्ट विद्यालय की ‘उत्कर्ष’ पत्रिका के बीसवें अंक का भव्य विमोचन
रतलाम- (Ratlam) उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में शिक्षा, सृजन और अभिव्यक्ति के संगम ‘उत्कर्ष’ के बीसवें अंक का भव्य विमोचन समारोह उत्साह और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक सुश्री रमा नाहटे, विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, डीपीसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा संयुक्त रूप से उत्कर्ष के बीसवें संस्करण का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सहायक संचालक उज्जैन बघेल, सहायक संचालक पिपलौदा अभिषेक यादव, सहायक संचालक जावरा ज्योति पटेल, सहायक परियोजना समन्वयक राजेश कुमार झा, सहायक संचालक राहुल मंडलोई रतलाम, एडीपीसी अशोक लोढ़ा, एपीसी सी.एल. सालित्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.एल. डामर, योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, आर.सी. पांचाल, शरद शर्मा, माया मौर्या, डॉ. ललित मेहता, रीना कोठारी सहित अनेक शिक्षाविद, अधिकारी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
‘उत्कर्ष’ के इस विशेषांक में विद्यार्थियों की रचनात्मक लेखनी, चित्रांकन, शैक्षणिक उपलब्धियाँ एवं विद्यालय की गतिविधियों का समावेश किया गया है, जो न केवल प्रेरणादायक है बल्कि भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक भी सिद्ध होगा। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने उत्कृष्ट विद्यालय की सृजनात्मक पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सृजनशील बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया।




