वार्ड पार्षद का किया सम्मान
रतलाम- (Ratlam) रतलाम शहर के गौशाला रोड वार्ड क्रमांक 16 में बूथ क्रमांक 95 के क्षेत्रीय भाजपा पार्षद रणजीत टांक का क्षेत्रीय वासियों ने शॉल, श्रीफल और पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
वार्ड के वरिष्ठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे वार्ड के ऊर्जावान कर्तव्य निष्ट हमेशा तैयार रहने वाले पार्षद रणजीत टांक ने जो वार्ड में जो विकास कार्य किये गए के हैं। उस उपलक्ष्य में स्वागत समारोह बूथ नंबर 95 के कार्यकर्ताओं और रहवासियों द्वारा रखा गया। क्षेत्रीय पार्षद रंजीत टांक ने बताया कि अभी तक अपने वार्ड में लगभग ढाई साल में हम 2 करोड़ से अधिक का विकास कार्य कर चुके हैं और अभी लगभग 2 साल और है आपकी सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर पर हूं और विकास कार्य के साथ सेवा कार्य भी करता रहूंगा।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, वार्ड संयोजक आकाश खड़के, बूथ अध्यक्ष विकास राजावत, रवि पांडे, ओम प्रकाश देवड़ा, मुसाफिर खान, चांद मोहम्मद सहित वरिष्ठ जन, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय जनता बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।




