बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सैलाना एसडीएम मनीष जैन की एक अनूठी पहल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सैलाना एसडीएम मनीष जैन की एक अनूठी पहल

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना क्षेत्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंडी प्रशासन ने एसडीएम के निर्देश के बाद एक नया कदम उठाया है।

बुधवार को एसडीएम मनीष कुमार जैन और मंडी सचिव आर. वसुनिया ने मंडी में आए किसानों के वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने की शुरुआत की। दौ सौ से अधिक वाहनों पर रेडियम पट्टी चिपकाई गई। एसडीएम मनीष कुमार जैन ने बताया कि “अपनों के लिए” नाम से अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंडी में आने वाले हर वाहन पर रेडियम पट्टी लगाई जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। इस मौके पर मंडी सचिव आर. वसुनिया, जीवनलाल निनामा, मंडी कर्मचारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *