सैलाना नगर में सोमवार से नौ दिवसीय माॅ जगदम्बे की आराधना शुरू। घर-घर हुई घट स्थापना
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में सोमवार से नवरात्रि प्रारंभ हो गई। शुभ मुहूर्त देखकर इस दिन घर-घर जगत जननी माँ की मूर्ति की स्थापना विधि-विधान से की गई है। नगर में प्रमुख माताजी के स्थानो पर ओर प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।
नगर के अति प्राचीन कालिका माता मंदिर पर प्रतिदिन सुबह माताजी की महा आरती कि जाएगी। कालिका माता मंदिर पर नौ दिन तक सुबह-शाम दर्शनार्थियों का तांता लगा रहेगा।नगर के प्रमुख चौराहो पर आराधको द्वारा माँ की घट स्थापना के लिए पांडाल तेयार हो चुके है। नौ दिन तक पूरा शहर भक्ति की शक्ति मे झुमता नजर आएगा। आज से सभी पांडालों में गरबा रास होगा।
नगर व आस-पास क्षेत्र में गरबा पंडालों में मां जगदंबा की नो दिनो तक ज्योत भी जलाई जाती हैं। जिसे प्रसिद्ध माताजी के स्थान से पुजा अर्चना व जला कर धूमधाम से लेकर आते हैं और मां जगदंबा के प्रांगण में नो दिन तक जला कर रखते हैं। वहीं नगर व क्षेत्र मे व्रत, उपवास, जाप आदि धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माता रानी की आराधना की जा रही है।




